Bulandshahr: 4 साल की मासूम की रेप के बाद हत्या, पड़ोसी के घर में इस हालत में बरामद हुआ बच्ची का शव

Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Apr, 2023 07:50 AM

4 year old innocent murdered after rape

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बार फिर 4 साल की मासूम बच्ची की रेप (Rape) के बाद बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस....

बुलंदशहर(वरूण शर्मा): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बार फिर 4 साल की मासूम बच्ची की रेप (Rape) के बाद बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (PostMortem) के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

PunjabKesari

परिजनों का आरोप, पहले किया रेप फिर कर दी मासूम की हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक, थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 4 वर्षीय मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान पड़ोसी युवक जो रिश्ते में चाचा भी लगता है। वह उस बच्ची को बहला-फुसलाकर घर ले गया। परिवार वालों का आरोप है कि पहले उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म  किया और फिर उसकी हत्या कर दी। परिवार के लोगों ने पहले बच्ची को काफी ढूंढा लेकिन जब बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा तो पड़ोस वाले घर पर लोगों को शक हुआ तो गली के लोगों ने पड़ोसी का घर खुलवाया।

PunjabKesari

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में लिया
आपको बता दें कि घर खुलावने की बात पर आरोपी युवक अपने घर में बच्चे की ना होने की सूचना देता रहा। जब पड़ोसियों ने और परिजनों ने जबरदस्ती उसके घर में घुसकर देखा तो पेड़ के नीचे बच्ची खून से लथपथ मरी हुई पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने जहांगीराबाद थाना पुलिस को तुरंत इस बात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया जमकर पिटाई की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!