Edited By ,Updated: 20 Feb, 2017 07:49 PM
समाजवादी पार्टी (सपा) के सुल्तानपुर जिले से लोकसभा प्रत्याशी रहे प्रदेश सचिव शकील अहमद आज बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो गये और पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
सुल्तानपुर: समाजवादी पार्टी (सपा) के सुल्तानपुर जिले से लोकसभा प्रत्याशी रहे प्रदेश सचिव शकील अहमद आज बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो गये और पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सूत्रों के अनुसार श्री अहमद सपा से लंबे समय जुड़े रहे और उन्होंने लोकसभा चुनाव भी लडा था। शकील अहमद के बसपा में जाने से सपा को तगड़ा झटका लगा है।
गौरतलब है कि शकील अहमद सपा के टिकट पर सुल्तानपुर से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट मिलने के बाद कट गया और इसौली सीट से अबरार अहमद को मिल गया था। इस बार उन्हें टिकट की उम्मीद थी लेकिन टिकट नहीं मिला।