सपा ने ‘देश बचाओ-देश बनाओ’ साइकिल यात्रा का किया शुभारंभ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Oct, 2017 08:30 PM

sp launches save the country make country bicycle tour

उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी (सपा) नेता माता प्रसाद पाण्डेय ने आज ‘देश बचाओ-देश बनाओ’ साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी (सपा) नेता माता प्रसाद पाण्डेय ने आज ‘देश बचाओ-देश बनाओ’ साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

सपा के जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर ने बताया कि प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पार्टी के महासचिव इन्द्रजीत सरोज मौजूद थे। यह रैली 12 जिलों तथा कस्बों से होकर गुजरेगी और लोगों को सपा सरकार के दौरान किये गये विकास कार्यो के बारे में जानकारी देगी। यह रैली आगामी चार नवंबर को लखनऊ स्थित सपा के मुख्यालय पहुंचकर समाप्त होगी। 

इस अवसर पर पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार विफल साबित हो रही है। विकास कार्य ठप पड़े है। उन्होंने कहा कि जगुआर जैसे लड़ाकू विमान और मालवाहक विमानों को एक्सप्रेस-वे पर उतारा गया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। इससे साफ है कि यह कार्य उनकी दूरदर्शीता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश में हिन्दूत्ववादी विचारधारा की सरकारें चल रही हैं। इनका विकास से कोई लेना-देना नहीं है। पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज ने सपा मुखिया अखिलेश यादव की नेतृत्व क्षमता की वकालत करते हुए कहा कि पूरा प्रदेश अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। आने वाले समय में अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री ही नहीं देश के प्रधानमंत्री भी बनेंगे।

उन्होंने कहा कि सपा में ही दलितों एवं पिछड़ों को सम्मान दिया जाता है। आने वाले समय में सभी वर्गो के लोग बड़ी संख्या में लोग सपा में शामिल होंगे। इस मौके पर एम0एल0सी0 रामवृक्ष यादव, विधायक डॉ0 संग्राम सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष सैय्यद इम्तेखार हुसैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष के0 के0 श्रीवास्तव, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, पूर्व विधायक जोखू लाल यादव, पूर्व मंत्री लल्लन राय आदि नेतागण भी मौजूद थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!