Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Jun, 2018 06:02 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुयमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने तथा भगवा ध्वज के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों का गिरतार किया है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने तथा भगवा ध्वज के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों का गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि हिन्दू युवा वाहनी के कार्यकर्ता मुकेश ने कल गोरखपुर के विनय यादव तथा महराजगंज के सिराज आलम के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने तथा भगवा ध्वज के खिलाफ अपमानजनक भाषा प्रयोग करने के आरोप में गोरखपुर में मुकदमा दर्ज कराया था।
इस मामले में पुलिस ने गोरखपुर के बक्शीपुर क्षेत्र से विनय यादव तथा सिराज आलम को महाराजगंज जिले के निकलौल से गिरफ्तार किया है।