कुशवाहा ने थामा महागठबंधन का दामन, कहा- नीतीश हैं सबसे बड़े साजिशकर्ता

Edited By prachi,Updated: 20 Dec, 2018 08:09 PM

केंद्र एवं बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होने के बाद राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) गुरुवार को औपचारिक रूप से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का हिस्सा बन गई।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने उपेंद्र...

नई दिल्ली/पटनाः केंद्र एवं बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होने के बाद राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) गुरुवार को औपचारिक रूप से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) का हिस्सा बन गई।  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का संप्रग में स्वागत करते हुए संवाददाताओं से कहा कि बिहार में पहले से गठबंधन था और आज उसमें उपेंद्र कुशवाहा जी शामिल हुए हैं। हम उनका स्वागत करते हैं।
PunjabKesari
उपेंद्र कुशवाहा का बयान 
इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें नीच कहकर अपमानित किया। उन्होंने कहा कि हम यूपीए का हिस्सा हैं। उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा उनकी करनी कथनी में अंतर नहीं है। राहुल गांधी ने जो कहा करके दिखा दिया। कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक न्याय के लिए हमने हमेशा आवाज उठाई। सरकार जनता से किए हुए वादे पूरे नहीं कर सकी। उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह सबसे बड़ा साजिशकर्ता हैं। 
PunjabKesari
तेजस्वी यादव का बयान 
इस मौके पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कुशवाहा को बधाई देते हुए कहा कि सभी दल ‘देश और संविधान बचाने’ के लिए एकजुट हुए हैं।तेजस्वी ने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी लग चुकी है। PM मोदी बताएं कि उन्होंने बिहार को क्या दिया है। तेजस्वी ने कहा कि CBI, ED और RBI को बचाने की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने जनादेश का अपमान किया है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार की डबल इंजन सरकार है। तेजस्वी यादव ने कहा कि मौसम बदल रहा है। अब देश में अच्छा मौसम आने वाला है।
PunjabKesari
जीतनराम मांझी का बयान 
हम के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने कहा कि वह जनता की भावना की कद्र करते हुए यूपीए में आए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर सकी। मांझी ने कहा कि 2019 में महागठबंधन की सरकार बनेगी। एनडीए में मेरा अपमान हो रहा था। देश भर में एनडीए ने अपने सहयोगी खो दिए हैं। 
PunjabKesari
शक्ति सिंह गोहिल का बयान
कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि बिहार और देश की चिंता करते हुए कुशवाहा जी ने राजग से नाता तोड़ा और आज हमारे साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने बिहार और पिछड़े एवं अति पिछड़े वर्ग के लोगों के हित में यह फैसला किया है। हम अपने परिवार में तहेदिल से उनका स्वागत करते हैं। यह गठबंधन बिहार और देश के हित में है। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में कोई विवाद नहीं है।
PunjabKesari
इस मौके पर पटेल, गोहिल, लोकतांत्रिक जनता दल (लोजद) नेता शरद यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मौजूद थे। रालोसपा प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुशवाहा ने हाल ही में नरेंद्र मोदी सरकार से इस्तीफा दिया था और अपनी पार्टी के राजग से अलग होने की घोषणा की थी।  राजग से अलग होने के बाद से ही इसकी संभावना व्यक्त की जा रही थी कि कुशवाहा बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस, राजद तथा जीतनराम मांझी की पार्टी ‘हम’ के साथ मिलकर लड़ सकते हैं।  कुछ दिनों पहले ही कुशवाहा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से मुलाकात की थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!