नीतीश कैबिनेट के विस्तार में BJP को नहीं मिली जगह, JDU के 8 नए मंत्रियों ने ली शपथ

Edited By prachi,Updated: 02 Jun, 2019 12:20 PM

expansion of nitish cabinet

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजभवन में अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। राज्यपाल लालजी टंडन ने अशोक चौधरी, श्याम रजक, नरेंद्र नारायण यादव, बीमा भारती, संजय झा, रामसेवक सिंह, नीरज कुमार और लक्ष्मेश्वर राय को नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजभवन में अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। पांच एमएलए और तीन एमएलसी सहित 8 नए मंत्रियों को नीतीश कैबिनेट में शामिल किया गया। राज्यपाल लालजी टंडन ने अशोक चौधरी, श्याम रजक, नरेंद्र नारायण यादव, बीमा भारती, संजय झा, रामसेवक सिंह, नीरज कुमार और लक्ष्मेश्वर राय को नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ दिलाई।
PunjabKesari
इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि जदयू कोटे से रिक्तियां खाली थीं इसलिए कैबिनेट में जदयू के नेताओं को शामिल किया गया है। भाजपा के साथ कोई मुद्दा नहीं है, सब कुछ ठीक है। नीतीश कैबिनेट के विस्तार में भाजपा और लोजपा से किसी मंत्री को जगह नहीं मिली है। लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे बिहार के तीन मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था जिसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार तय माना जा रहा था। इसके चलते शनिवार को नीतीश कुमार ने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की थी।
PunjabKesari
केंद्रीय कैबिनेट में जदयू के शामिल ने होने के बाद नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार काफी अहम माना जा रहा था। मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से कुछ समय पहले ही सीएम नीतीश कुमार ने फैसला लिया कि जदयू मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं होगी। उनका कहना था कि भाजपा का प्रस्ताव उन्हे मंजूर नहीं इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया।
PunjabKesari
शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी भी शामिल हुए। इसके अतिरिक्त राजद के विधायक ललित यादव और राजद प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!