देवरिया कांडः सीएम याेगी ने मंत्री रीता बहुगुणा काे किया तलब, DM-DPO पर गिरी गाज

Edited By Ajay kumar,Updated: 06 Aug, 2018 01:48 PM

deoria case cm yogi calls minister rita bahuguna

यूपी के देवरिया में भी महिलाआें आैर बच्चियाें के साथ बिहार जैसा घिनाैना कांड सामने आने से हड़कंप मच गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जाेशी काे तलब किया है।

लखनऊः देश काे दहला देेने वाले बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड की तरह यूपी के देवरिया में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। यहां संचालित बालिका गृह में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। जिसमें 24 महिलाओं समेत कुछ बच्चों को मुक्त कराया गया है, जबकि 8 बच्चे समेत कुछ महिलाएं अभी भी लापता हैं। इस मामले काे लेकर मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जाेशी काे तलब किया है जबकि दाे अधिकारियाें काे हटा दिया है। 

DM आैर DPO पर गिरी गाज
इस मामले में मुख्यमंत्री ने देवरिया के जिलाधिकारी आैर सुजीत कुमार आैर डीपीआे प्रभात कुमार पर बड़ी कार्रवाई की है। सुजीत कुमार हटा दिया गया है जबकि प्रभात कुमार काे निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं।

क्या है मामला?
बता दें कि देवरिया पुलिस ने रविवार देर रात कोतवाली सदर क्षेत्र में एक तथाकथित बालिका गृह से सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए वहां से 24 महिलाओं और कुछ बच्चों को मुक्त कराया। पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान द्वारा संचालित बाल गृह बालिका, बाल गृह शिशु और सुधार गृह की मान्यता पर शासन ने रोक लगा दी थी। इसके बाद भी संस्था में बालिकाओं, शिशुओं तथा महिलाओं को अवैध रूप से रखा जाता था। रविवार शाम बेतिया बिहार की एक बालिका बालिकागृह से भाग निकली जिसने पुलिस को आपबीती बताई। उसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

लड़कियों से कराया जा रहा था अवैध धंधा 
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि यहां रह रहीं 15 से 18 साल की लड़कियों से अवैध धंधा कराया जा रहा है। इस बात के सामने आने पर पुलिस ने मौके से 24 महिलाओं और बच्चों को मुक्त कराया। 

संस्था सील, संचालिका दंपत्ति गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संस्था को सील कराकर संचालिका गिरिजा त्रिपाठी, उसके पति मोहन त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संस्था की अधीक्षका कंचनलता फरार है। इस सिलसिले में गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

8 बच्चे, महिलाएं अभी भी लापता 
कनय ने बताया कि इस तथा कथित संस्था में 42 महिलाएं और बच्चों के रहने की सूचना है। जिसमें 18 बच्चे, महिलाएं और बालिकाएं लापता बताई जा रही हैं। पुलिस उनके बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही हैं।

अमित किशोर बने देविरया के नए डीएम 
देविरया के बालिका गृह रेप कांड के बाद डीएम सुजीत कुमार को हटाकर अमित किशोर को नया डीएम बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण काफी गंभीर है। बता दें कि अमित किशोर पहले एटा के जिलाधिकारी थे। अब उनकी जगह एटा के डीएम इशवरी प्रसाद को बनाया है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!