शर्मनाकः वृंदावन घूमने आई महिला से आश्रम के बाबा ने किया रेप

Edited By ,Updated: 05 Nov, 2016 04:35 PM

delhi woman raped by head of ashram in vrindavan

उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में एक बाबा खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मथुराः उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में एक बाबा खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज की गयी है। एक आश्रम के बाबा द्वारा दिल्ली की एक महिला से बलात्कार का रिपोर्ट दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सुल्तानपुरी आउटर, दिल्ली निवासी एक महिला अपने पति के साथ वृंदावन परिक्रमा करने और मंदिर दर्शन के लिए 28 जुलाई को आई थी। 

महिला का आरोप है कि वह रासबिहारी चेरीटेबिल ट्रस्ट आश्रम मे पति के साथ गई थी। उस दौरान आश्रम मे विपिन महाराज ने उसके पति को किसी काम के बहाने से बाहर भेज दिया और उसके साथ बलात्कार किया था। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने घटना के बारे मे अपने पति को बताया और इसकी रिपोर्ट 30 सितंबर को दिल्ली के सुल्तानपुरी मे थाने मे दर्ज कराई। दिल्ली पुलिस ने मामले को कल वृंदावन कोतवाली भेज दिया। वृंदावन पुलिस ने आरोपी विपिन महाराज के खिलाफ कल मुकदमा दर्ज कर लिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!