सत्ता परिवर्तन के साथ UP में रंग परिवर्तन, नहीं बचा अखिलेश का ड्रीम प्रोजेक्ट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jan, 2018 10:37 AM

akhilesh yadav cycle track is painted in saffron colour

सत्ता परिवर्तन के साथ ही प्रदेश में रंग परिवर्तन का दौर भी शुरु हो गया है।

लखनऊ: सत्ता परिवर्तन के साथ ही प्रदेश में रंग परिवर्तन का दौर भी शुरु हो गया है। योगी सरकार बनने के बाद से यूपी में हर जगह भगवा रंग का बोलबाला है। इसका साफ उदाहरण सीएम दफ्तर से लेकर स्कूल, बसें, यहां तक की लखनऊ के हज हाउस की दीवारें हैं, लेकिन अब पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट साइकिल ट्रैक पर भी योगी सरकार ने भगवा रंग चढ़ा दिया है।

बता दें कि लखनऊ के गोमती नगर में निगम ने साइकिल ट्रैक के किनारे लगे डिवाइडर पर भगवा रंग की पुताई करवा दी गई है। इससे पहले इस पर काले-पीले रंग की पुताई हो रखी थी। यूपी में भगवा रंग की पुताई के लिए निगम की ओर से एजेंसियों को लाखों के टेंडर दिए गए हैं।

सरकार के 100 दिन पूरा होने के मौके पर योगी बनारस पहुंचे तो उनके लिए सर्किट हाउस भी केसरिया हो गया। शिक्षकों के विरोध के बावजूद पीलीभीत में 100 से ज्यादा स्कूलों को भगवा रंग में रंगा गया। राज्य में बस और ई रिक्शा पर भी भगवा रंग चढ़कर बोल रहा है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!