झारखंडः भैंस चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने 2 लोगों को पीट-पीटकर मार गिराया

Edited By Nitika,Updated: 14 Jun, 2018 11:45 AM

villagers beat up 2 people on charges of stealing buffaloes

झारखंड में भैंस चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने 2 लोगों को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

गोड्डाः झारखंड में भैंस चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने 2 लोगों को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार, यह मामला गोड्डा जिले के देवडाड थाना क्षेत्र के बनकटी जंगल का है, जहां 5 लोग 12 भैंस चोरी करके ले जा रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों की नींद खुल गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान ग्रामीण मवेशी चोरों को पकड़ने के लिए भागने लगे। इसी बीच 5 लोगों में से 3 लोग मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने 2 लोगों को बेरहमी से पीट-पीटकर मार गिराया। 

बता दें कि पुलिस ने हत्या के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!