हरिद्वार में फंसे झारखंड के लोगों की मदद करे उत्तराखंड सरकारः हेमंत सोरेन

Edited By Nitika,Updated: 26 Mar, 2020 11:51 AM

uttarakhand government should help the trapped people of jharkhand

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरिद्वार में फंसे देवघर जिले के 25 लोगों की मदद करने का उत्तराखंड सरकार से आग्रह किया है।

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरिद्वार में फंसे देवघर जिले के 25 लोगों की मदद करने का उत्तराखंड सरकार से आग्रह किया है।

हेमंत सोरेन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से आग्रह करते हुए कहा कि हरिद्वार में फंसे झारखंड के लोगों की मदद करें। उन्होंने झारखंड के बाहर फंसे लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि जो जहां है, उनका वहीं अगले 21 दिन तक रहना सुरक्षित है। वहीं राज्य के बाहर फंसे झारखंड के लोग नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 06512282201 पर अपनी समस्या साझा कर सकते हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि देवघर के 25 लोग हरिद्वार में फंस गए हैं। इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से उन्हें मदद करने और फंसे लोगों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अगले 21 दिन तक वहीं रहने देने का आग्रह किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!