रांची में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, तीनों की मौके पर ही मौत

Edited By prachi,Updated: 23 Apr, 2019 05:33 PM

uncontrolled truck crushed bike in ranchi three killed on spot

झारखंड में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, इनमें कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। इसी क्रम ताजा मामला राजधानी रांची से सामने आया है। जहां शादी के लिए लड़की देखकर घर लौट रहे बाइक सवार 3 लोगों की तैमारा घाटी में मंगलवार को सड़क...

रांची: झारखंड में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, इनमें कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। इसी क्रम ताजा मामला राजधानी रांची से सामने आया है। जहां शादी के लिए लड़की देखकर घर लौट रहे बाइक सवार 3 लोगों की तैमारा घाटी में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

खूंटी जिला के तिलमा गांव निवासी सोमा पाहन अपनी पत्नी गौरी और भाभी शीला को लेकर परिवार के किसी सदस्य की शादी के लिए लड़की देखने बुंडू गए थे। बुंडू से वापस घर लौटने के दौरान तैमारा घाटी में एक अनियंत्रित ट्रक ने सोमा पाहन की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रक ड्राइवर और उसका कंडक्टर भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेज दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!