​झारखंड विस चुनावः पूर्वी सिंहभूम से इस बार कई पार्टियों ने युवा उम्मीदवारों को दिया मौका

Edited By Ajay kumar,Updated: 21 Nov, 2019 03:10 PM

this time from east singhbhum many parties gave young candidates a chance

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इसी के चलते सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। वहीं पूर्वी सिंहभूम में अधिकत्तर पार्टियों ने इस बार युवा प्रत्याशियों को मौका दिया है। इससे पहले...

जमशेदपुरः झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इसी के चलते सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। वहीं पूर्वी सिंहभूम में अधिकत्तर पार्टियों ने इस बार युवा प्रत्याशियों को मौका दिया है। इससे पहले किसी भी पार्टी ने इतने युवा प्रत्याशी नहीं उतारे थे।

पूर्वी सिंहभूम जिले में 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिसमें जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिम, पोटका, जुगसलाई, बहरागोड़ा, घाटशिला शामिल है। घाटशिला विधानसभा सीट से भाजपा ने 32 वर्षीय लखन चंद्र मार्डी, भाकपा ने 27 वर्षीय कन्हाई मुर्मू और झाविमो ने 27 वर्षीय डॉ. सुनीता देवदूत को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही बहरागोड़ा विधानसभा सीट से भाजपा ने 38 वर्षीय कुणाल सारंगी को टिकट दी है।

वहीं झामुमो ने पोटका से 37 वर्षीय संजीव सरदार और जुगसलाई सीट से 38 वर्षीय मंगल कालिंदी पर भरोसा जताया है। बता दें कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। पहले चरण के तहत 30 नवंबर को 13 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 23 दिसंबर को चुनावों के परिणाम घोषित होंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!