Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Dec, 2017 01:23 PM
झारखंड के धनबाद जिले से युवक द्वारा लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ करने वाला युवक न्यायिक पद पर तैनात अफसर का बेटा है। उसने अपने पिता के पद का दुरुपयोग करते हुए लड़की के साथ छेड़छाड़ की और इसका विरोध करने पर लड़की के परिजनों...
धनबाद(नीरज कुमार): झारखंड के धनबाद जिले से युवक द्वारा लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ करने वाला युवक न्यायिक पद पर तैनात अफसर का बेटा है। उसने अपने पिता के पद का दुरुपयोग करते हुए लड़की के साथ छेड़छाड़ की और इसका विरोध करने पर लड़की के परिजनों से दुर्व्यवहार भी किया। लड़के के व्यवहार से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की।
जानकारी के अनुसार, मामला धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला का है, जहां न्यायिक पदाधिकारी के बेटे ने रास्ते पर चलती दलित नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करनी शुरु कर दी। लड़की के विरोध करने पर युवक उसके साथ गाली गलौज करने लगा। आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया तो लड़के ने पिता के न्यायिक पद का रौब दिखाकर उनके साथ भी बदसलूकी की। जब लड़की ने अपने घर पर इसकी सूचना दी, तब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
युवक ने लड़की के परिजनों के साथ भी बदसलूकी की। इस बात से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने मिलकर लड़के की जमकर पिटाई की। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही माफी मंगवाकर लड़के को छोड़ दिया गया।