घरवालों की गैर मौजूदगी में लुटेरों ने किया लाखों रुपयों और गहनों पर हाथ साफ

Edited By Ajay kumar,Updated: 13 Oct, 2019 12:49 PM

robbers cleaned hands on lakhs of rupees and jewelry

झारखंड के अलग-अलग राज्यों में आये दिन लूट और चोरी की वारदातें सामने आ रही है। वहीं एक बार फिर ऐसा ही एक मामला राज्य के जमशेदपुर जिले से सामने आया है। जहां लुटेरे एक घर से लाखों रुपये और गहने लेकर फरार हो गए।

जमशेदपुरः झारखंड के अलग-अलग राज्यों में आये दिन लूट और चोरी की वारदातें सामने आ रही है। वहीं एक बार फिर ऐसा ही एक मामला राज्य के जमशेदपुर जिले से सामने आया है। जहां लुटेरे एक घर से लाखों रुपये और गहने लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार यह घटना आजादनगर थाना क्षेत्र की है। एक खाली घर में चोरों ने लाखों रुपयों और गहनों की चोरी कर ली। उस समय घर में कोई नहीं था। सभी बाजार गए हुए थे। जब सारे घरवाले बाजार से वापस आए तब उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। घटना का पता चलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घरवालों और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली, पर किसी को भी इस संदर्भ में अधिक जानकारी नहीं थी। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों ने चोरी के पीछे किसी की पुरानी दुश्मनी की शंका जताई है। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरु कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!