झारखंड पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, दीक्षांत समारोह में लिया हिस्सा

Edited By Nitika,Updated: 28 Feb, 2020 06:48 PM

president come to jharkhand today

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे। इस दौरान रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

रांचीः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे। इस दौरान रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं पुलिस के द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

रांची स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति शामिल हुए। दीक्षांत समारोह में 96 टॉपरों में से 18 टॉपरों को गोल्ड मेडल दिए गए। इसमें 10 टॉपरों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गोल्ड मेडल प्रदान किए।

वहीं 29 फरवरी को रामनाथ कोविंद गुमला के बिशुनपुर जाएंगे, जहां पर वह पद्मश्री अशोक भगत के विकास भारती में संचालित योजनाओं के बारे में जानेंगे। इसके बाद आदिवासी ट्राइबल सेंटर स्थित ज्ञान निकेतन में अनाथ आदिम जाति व जनजाति के बच्चों से भी मिलेंगे।

बता दें कि राष्ट्रपति देवघर पहुंचकर बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना भी करेंगे। इसके बाद 1 मार्च को रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!