गोड्डा में JVM के गढ़ पोड़ैयाहाट में BJP प्रत्याशी निशिकांत दुबे के साथ हुई धक्का- मुक्की

Edited By prachi,Updated: 19 May, 2019 01:32 PM

pondaiahhat jvm s stronghold godda bjp candidate nishikant dubey

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान जारी है। इसके तहत झारखंड की तीन सीटों पर मतदान हो रहा है। इसी बीच गोड्डा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और सीटिंग सांसद निशिकांत दुबे के साथ पोड़ैयाहाट में धक्का- मुक्की हुई है.......

गोड्डा: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान जारी है। इसके तहत झारखंड की तीन सीटों पर मतदान हो रहा है। इसी बीच गोड्डा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और सीटिंग सांसद निशिकांत दुबे के साथ पोड़ैयाहाट में धक्का- मुक्की हुई है। निशिकांत दुबे वहां राजकीय मध्य विद्यालय स्थित बूथ का दौरा करने गए थे। उसी दौरान गांववालों ने उन्हें बूथ के अंदर जाने से रोका। इसके बाद दोनों तरफ से हाथापाई हो गई। इस दौरान निशिकांत दुबे के साथ उनके दो गार्ड्स मौजूद थे।

बीजेपी प्रत्याशी ने घटना को लेकर झविमो प्रत्याशी प्रदीप यादव पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी होने के नाते बूथ का दौरा करना मेरा अधिकार है, लेकिन प्रदीप यादव के समर्थकों ने अंदर जाने से रोक दिया। ऐसा हार की हताशा के कारण किया गया। वहीं गांववालों का आरोप है कि बूथ पर शांति से मतदान चल रहा था, लेकिन निशिकांत दुबे ने आकर हंगामा मचा दिया। वहीं उनके गार्ड्स ने लोगों के साथ धक्का-मुक्की की।

बूथ पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मामले को शांत कराया। निशिकांत दुबे मौके से लौट गए। बूथ पर दोबारा मतदान जारी है. पोड़ैयाहाट को झाविमो प्रत्याशी प्रदीप यादव का गढ़ माना जाता है। वह यहां से विधायक हैं। गोड्डा सीट पर निशिकांत का प्रदीप यादव से ही सीधा मुकाबला है। निशिकांत दो बार गोड्डा सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं और तीसरी बार मैदान में हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!