रांची एयरपोर्ट पर पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Edited By prachi,Updated: 23 Feb, 2019 12:54 AM

pilot s understanding at ranchi airport a fire in engine before the flight

झारखंड की राजधानी स्थित बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट (Birsa Munda Ranchi Airport) पर गुरुवार (Thursday) को एक बड़ा हादसा टल गया। जहां उड़ान से पहले विमान के इंजन में आग लग गई। यह घटना रात साढ़े आठ बजे के करीब की है। इस विमान में कुल 153 यात्री सवार...

रांची: झारखंड की राजधानी स्थित बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जहां उड़ान से पहले विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। यह घटना रात साढ़े आठ बजे के करीब की है। इस विमान में कुल 153 यात्री सवार थे।

रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भड़ने के लिए विस्तारा की फ्लाइट तैयार थी कि तभी अचानक विमान के पायलट को खराबी की जानकारी मिली। उसने तुरंत तत्परता दिखाते हुए इंजन बंद कर दिया। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। विमान को एप्रन पर लाए जाने के बाद ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया। घटना के बाद दिल्ली जाने की वैकल्पिक सुविधा न होने पर यात्रियों ने हंगामा भी किया। बाद में सभी को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया।

विमान में तकनीकी खराबी खबर जैसे ही विमान में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। इंजन की मरम्मत तुरंत नहीं होने की स्थिति में एयरलाइंस कर्मियों ने यात्रियों को घटना की सूचना दी और वैकल्पिक व्यवस्था की बात कर सभी को नीचे उतारा गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से रात 12 बजे दूसरा विमान रांची पहुंचा, जिससे सभी को दिल्ली भेजा गया।

इस मामले में विस्तारा के प्रवक्ता ने बताया कि फ्लाइट संख्या यूके 754 जो रांची से दिल्ली जा रही थी वीरवार को उसमें तकनीकी दिक्कत आ गई थी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ान को रोक दिया गया था। इसके साथ ही विमान को जांच और मरम्मत के लिए भेज दिया गया था। कुछ समय बाद यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया। इंतजार करने के दौरान यात्रियों की जरूरतों जैसे भोजन आदि का पूरा ख्याल रखा गया। जिस विमान में दिक्कत आई थी, जांच और मरम्मत के बाद वह फिर से सेवा में आ गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!