Jharkhand Assembly Election 2019: महेंद्र सिंह धोनी ने पूरे परिवार के साथ किया मतदान

Edited By prachi,Updated: 12 Dec, 2019 04:38 PM

mahendra singh dhoni cast vote

झारखंड विधानसभा चुनाव की 12 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है वहीं पांच सीटों पर अभी भी वोटिंग जारी है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पूरे परिवार के साथ मतदान किया। महेंद्र सिंह धोनी ने हटिया विधानसभा क्षेत्र में जवाहर...

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव की 12 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है वहीं पांच सीटों पर अभी भी वोटिंग जारी है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पूरे परिवार के साथ मतदान किया।

महेंद्र सिंह धोनी ने हटिया विधानसभा क्षेत्र में जवाहर विद्या मंदिर स्कूल स्थित बूथ संख्या-378 पर पत्नी साक्षी और माता-पिता के साथ पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ये वही स्कूल है जहां से धोनी ने पढ़ाई की थी।

बता दें कि गुरुवार को विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मतदान करवाए जा रहे हैं। तीन बजे तक 17 विधानसभा सीटों पर 57.69 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं पांच सीटों पर पांच बजे तक वोटिंग होनी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!