लोकसभा चुनाव: जमशेदपुर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी स्टिंग में फंसे, 50 लाख में कर रहे थे डील

Edited By prachi,Updated: 12 Apr, 2019 04:39 PM

lok sabha election aap candidate jamshedpur in sting deals doing 50 lakhs

झारखंड की जमशेदपुर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के घोषित उम्मीदवार दिनेश महतो का आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप सामने आने से राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। इसके बाद आम आदमी पार्टी की जांच कमेटी ने पीएसी को रिपोर्ट भेज कर दिनेश महतो को पार्टी से निष्कासित करने...

जमशेदपुर: झारखंड की जमशेदपुर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के घोषित उम्मीदवार दिनेश महतो का आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप सामने आने से राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। इसके बाद आम आदमी पार्टी की जांच कमेटी ने पीएसी को रिपोर्ट भेज कर दिनेश महतो को पार्टी से निष्कासित करने की अनुशंसा की है।

दिनेश महतो राजनीति में आने से पहले आरटीआई कार्यकर्ता थे। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम कुमार ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिनेश महतो का स्टिंग ऑपरेशन में पैसे के लेनदेन का एक आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप मिला है। इसमें किसी दूसरी पार्टी के लिए काम करने की बात सामने आ रही है। इसके एवज में 50 लाख की डील की बात कही गई है। 25 लाख एडवांस में देने की बात कही गई है।

वहीं प्रेम कुमार ने बताया कि मामला सामने आने पर दिनेश महतो से संपर्क किया गया था। मगर  दिनेश महतो प्रदेश कमेटी के किसी भी पदाधिकारी का फोन नहीं उठा रहे हैं और ना ही सामने आ रहे हैं।वायरल ऑडियो में विद्युत वरण महतो के समर्थन में काम करने के लिए पैसे की मांग की गई थी। वहीं महागठबंधन के प्रत्याशी चंपई सोरेन ने कहा कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और इसकी शिकायत आयोग से भी की जाएगी। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय ने कहा कि कांग्रेस जात,धर्म की राजनीति नहीं करती है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!