कोरोना की मार से झारखंड बेहाल, 45 नए मरीजों के साथ आंकड़ा बढ़कर हुआ 521

Edited By Diksha kanojia,Updated: 30 May, 2020 10:42 AM

jharkhand suffering from corona hit figure rises to 521 with 45 new patients

झारखंड के छह अलग-अलग जिलों में नोवेल कोरोना वायरस के 45 नए मामलों की शुक्रवार को पुष्टि होने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या जहां बढ़कर 521 हो गई है वहीं, गिरिडीह में वैश्विक महामारी से पांचवीं मौत हो गई है।

रांचीः झारखंड के छह अलग-अलग जिलों में नोवेल कोरोना वायरस के 45 नए मामलों की शुक्रवार को पुष्टि होने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या जहां बढ़कर 521 हो गई है वहीं, गिरिडीह में वैश्विक महामारी से पांचवीं मौत हो गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रदेश की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत अन्य सरकारी जांच केन्द्रों में विभिन्न संदिग्ध मरीजों से लिए गए स्वाब सैंपल की जांच में 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। प्रदेश में शुक्रवार को मिले पॉजिटिव मामलों में पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर से 14, हजारीबाग से 10, रामगढ़ से नौ, कोडरमा से सात, धनबाद से तीन और बोकारो से दो हैं।

बता दें कि राज्य में अबतक कुल 439 पुरूष जबकि 82 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। इस समय राज्य में कुल 300 कोविड के एक्टिव केस हैं जबकि 216 लोग कोरोना के खिलाफ अपनी जंग जीत चुके हैं। वहीं, पांच लोगों की मौत हो गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!