झारखंड: रांची में नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Edited By prachi,Updated: 21 Apr, 2019 05:47 PM

jharkhand 2 children died drowning river ranchi police in investigation

झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में स्‍वर्ण रेखा नदी में रविवार को डूबने से दो बच्‍चों की मौत हो गई। दोनों बच्‍चों की उम्र करीब 9 साल बताई जा रही है। परिवार वालों ने बताया कि दोनों बच्‍चे नदी में कचरा फेंकने गए थे। इसी दौरान बच्चों का...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में स्‍वर्ण रेखा नदी में रविवार को डूबने से दो बच्‍चों की मौत हो गई। दोनों बच्‍चों की उम्र करीब 9 साल बताई जा रही है। परिवार वालों ने बताया कि दोनों बच्‍चे नदी में कचरा फेंकने गए थे। इसी दौरान बच्चों का पैर फिसल गया जिससे वे नदी में डूब गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

वहीं परिजनों ने बताया कि जब बच्चे काफी देर तक घर वापस नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। वे नदी के किनारे पहुंचे तो बच्चों के चप्पल देखे गए। इसके बाद कुछ लोग पानी में उतरे और बच्चों को नदी से बाहर निकाला। परिजनों ने दोनों बच्चों को रिम्स अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!