आज झारखंड पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, जामताड़ा से जन आशीर्वाद यात्रा का किया जाएगा शुभारंभ

Edited By Ajay kumar,Updated: 18 Sep, 2019 12:32 PM

home minister amit shah will reach jharkhand today jan ashirwad yatra

भाजपा के अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह आज रांची पहुंचे..

रांचीः भाजपा के अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह आज रांची पहुंचे। राज्य के मुख्यमंत्री रघुबर दास भी मौके पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री रघुबर दास ने उनका स्वागत किया। वह जामताड़ा से जन आशीर्वाद यात्रा आरंभ करेंगे और जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद अमित शाह मुख्यमंत्री रघुबर दास की जोहर जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। राजधानी से लेकर जामताड़ा तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है।

जोहर जीवन यात्रा पहले 15 सितंबर को शुरु होनी थी परंतु अमित शाह की सहमति मिलने के बाद इसकी तिथि 18 सितंबर कर दी गई है। शाह सुबह रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे फिर यहां से वह जामताड़ा आएंगे। अमित शाह के आलावा केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी भी रांची एयरपोर्ट पहुंचे। इस जोहर जन यात्रा में मुख्यमंत्री रघुबर दास 581 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे।

इधर पार्टी ने 17 सितंबर नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से सेवा सप्ताह के रूप में मनाया। पार्टी ने इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये। सेवा सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत विधानसभा के चुनाव प्रभारी ओपी माथुर ने किया। बुधवार को जनसभा के दौरान जामताड़ा से काली मंदिक का शुभारंभ किया जाएगा। 19 से 24 सितंबर तक संताल के सभी 6 जिलों की मुख्यमंत्री यात्रा करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!