Edited By Nitika,Updated: 09 Sep, 2018 01:07 PM
झारखंड में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा ही एक मामला जमशेदपुर का सामने आया है, जहां पर कुछ अपराधियों के द्वारा एक व्यवसायी पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर दिया गया।
जमशेदपुरः झारखंड में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा ही एक मामला जमशेदपुर का सामने आया है, जहां पर कुछ अपराधियों के द्वारा एक व्यवसायी पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, यह मामला जमशेदपुर जिले के सरायकेला थाना क्षेत्र का है, जहां पर व्यवसायी मोहम्मद कादिर अपने घर लौट रहा था। इसी बीच बाइक सवार कुछ अज्ञात अपराधियों ने रास्ते में ही व्यवसायी पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना में व्यवसायी बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से घायल व्यवसायी को अस्तपाल पहुंचाया।
बता दें कि पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। वहीं डॉक्टरों ने भी व्यवसायी को खतरे से बाहर बताया है। इस घटना में व्यवसायी को केवल एक ही गोली लगी है।