Edited By Diksha kanojia,Updated: 28 May, 2020 05:37 PM
झारखंड में दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी तथा उसकी पत्नी एवं पुत्र को गम्भीर रूप से घायल कर दिया।
दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी तथा उसकी पत्नी एवं पुत्र को गम्भीर रूप से घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, रामगढ़ के थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने बुधवार को बताया कि महुबना गांव में जमीन के एक हिस्से को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में बड़े भाई हीरालाल मंडल ने अपने पिता एवं पुत्र के साथ मिलकर मंगलवार देर रात तलवार से प्रहार कर छोटे भाई सरेश मंडल की हत्या कर दी और उसकी पत्नी तथा पुत्र को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इस सिलसिले में दोनों पक्षों की शिकायत पर हत्या एवं हत्या का प्रयास करने को लेकर भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।
प्रकाश ने बताया कि मृतक सुरेश मंडल की पत्नी मीना देवी की शिकायत पर रामगढ़ थाना में कांड संख्या 57/2020 दर्ज की गई है। जिसमें महिला ने अपने भैंसुर हीरालाल मंडल और उसके दो पुत्र सुमित मंडल, निरंजन मंडल और ससुर सुखदेव मंडल को उसके पति की हत्या को लेकर नामजद आरोपी बनाया है।