मुख्यमंत्री का हमला- कांग्रेस का हाथ अमीरों के साथ होने से नहीं हटी गरीबी

Edited By Nitika,Updated: 31 Mar, 2019 11:03 AM

cm attacked on congress

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांग्रेस के ‘गरीबी हटाओ’ के नारे को खोखला करार दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ होने का दंभ भरने वाली पार्टी (कांग्रेस) का हाथ चुनाव के बाद अमीरों के साथ हो जाता है, जिससे देश में...

दुमकाः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांग्रेस के ‘गरीबी हटाओ’ के नारे को खोखला करार दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ होने का दंभ भरने वाली पार्टी (कांग्रेस) का हाथ चुनाव के बाद अमीरों के साथ हो जाता है, जिससे देश में गरीबी अब तक नहीं हट सकी है। 

कांग्रेस देश से गरीबी हटाने में साबित हुई विफलः सीएम 
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने संथाल परगना के 3 लोकसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराने को लेकर पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों की समीक्षा के मद्देनजर आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि साल 1971 में इंदिरा गांधी ‘गरीबी हटाओं’ का नारा दिया था। इसके साथ ही लगभग 5 दशक गुजर जाने के बावजूद भी कांग्रेस देश से गरीबी हटाने में विफल साबित हुई है। कांग्रेस चुनाव के समय कांग्रेस हाथ-गरीबों के साथ होने का नारा देती है, लेकिन चुनाव के बाद कांग्रेस का हाथ अमीरों के साथ हो जाता है। 

केन्द्र में भाजपा के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनाना तयः सीएम 
वहीं सीएम ने कहा कि पुलवामा में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के वाहन पर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान स्थित उनके ठिकानों पर वायुसेना को हवाई हमलों की छूट देना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व क्षमता को साबित करता है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने राज्य की सभी 14 सीटों के साथ पूरे देश में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प ले लिया है और आम चुनाव के बाद केन्द्र में भाजपा के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनाना तय है। 

BJP ने की 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा 
गौरतलब है कि राजनीतिक गलियारे में चर्चा जोरों पर है कि कोडरमा से निवर्तमान सांसद रवींद्र राय को साल 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलेगी। इसको लेकर उनके भाजपा छोड़ झाविमो में शामिल होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। वहीं, तालमेल के अन्तर्गत झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 13 भाजपा के खाते में गई हैं। भाजपा ने इनमें से रांची, चतरा और कोडरमा को छोड़कर शेष 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!