2019-20 का 85,429 करोड़ का बजट पेश, देवघर ओर साहेबगंज में खोला जाएगा डेयरी प्लांट

Edited By prachi,Updated: 22 Jan, 2019 01:19 PM

budget of rs 85 429 cr for 2019 20 opened in devgarh sahebganj dairy plant

झारखंड विधानसभा में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2019-20 का मूल बजट मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 85,429 करोड़ का बजट पेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा-अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का झारखंड बनाना है। किसानों की आय दुगुनी करने का लक्ष्य है। किसानों...

रांची: झारखंड विधानसभा में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2019-20 का मूल बजट मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 85,429 करोड़ का बजट पेश किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा-अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का झारखंड बनाना है। किसानों की आय दुगुनी करने का लक्ष्य है। किसानों की आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की शुरूआत की गई। देवघर और साहेबगंज में डेयरी प्लांट खोला जाएगा। रघुवर दास लगातार पांचवी बार बजट पेश करने वाले राज्य के पहले मुख्यमंत्री हैं। कुल मिलाकर उन्होंने आठवीं बार बजट पेश किया है। इससे पहले तीन बार वित्त मंत्री के तौर पर पेश किया है।

इसके साथ ही बजट में घोषनाएं की गई हैं। महात्मा गांधी को सीएम रघुवर दास ने किया नमन। झारखंड के अमर सपूतों को किया याद। जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना है। विधायी संस्थाओं में मूल्यों को तरजीह। परमवीर अल्बर्ट एक्का की शहादत को नमन। झारखंड के अमर सपूतों को नमन। झारखंड के घर-घर बिजली पहुंचाएंगे। सदन में 85429 करोड़ का बजट पेश। झारखंड की आधी आबादी युवाओं की है। 86 प्रतिशत जनता गांव में रहती है। महिलाओं का जीवन स्तर सुधारने की कोशिश। किसानों की समस्याओं का समाधान करना है। मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना की शुरूआत। प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को मिलेंगे 5 हजार रूपये। झारखंड में सिंचाई संसाधन सुदृढ़ किए जाएंगे।

कई किसानों को प्रशिक्षण के लिए इजरायल भेजा गया। प्रगतिशील डेयरी किसानों को 50 गाय मिलेंगी। झारखंड के हर जिले में शीत गृह खोले जाएंगे। कामधेनु डेयरी फार्मिंग शुरू की जाएगी। 50 हजार मीट्रिक टन मछली का निर्यात। झारखंड में मत्सयपालन को बढ़ावा। सिंचाई योजनाओं का किया गया जीर्णोद्धार। मछली पालन तकनीक का प्रचार प्रसार। एक लाख मछुआरों का सामूहिक बीमा। पीएम आवास योजना से सच हो रहा है घर का सपना।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!