CM हेमंत साेरेन की पहली कैबिनेट बैठक पर BJP ने कसा तंज

Edited By Ajay kumar,Updated: 30 Dec, 2019 10:09 AM

bjp comment on cm hemant seren s first cabinet meeting

झारखंड में रविवार को शपथ लेने के बाद सत्ता संभालने वाली हेमंत सोरेन सरकार ने को पहली कैबिनेट बैठक की। इस बैठक पर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने किसानों के ऋण माफ करने की घोषणा के वादे की याद दिलाते हुए कहा कि नई सरकार अपने इस वादे पर टांय-टांय...

रांचीः झारखंड में रविवार को शपथ लेने के बाद सत्ता संभालने वाली हेमंत सोरेन सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक की। इस बैठक पर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने किसानों के ऋण माफ करने की घोषणा के वादे की याद दिलाते हुए कहा कि नई सरकार अपने इस वादे पर टांय-टांय फिस्स हो गई।

भाजपा प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं, अनुबन्धकर्मियों को स्थाई नौकरी देने की बात करने वाली सरकार ने अभी सिर्फ बकाया मानदेय देने का निर्णय लिया। भाजपा ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठित हुई नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी उम्मीद करती है कि नई सरकार विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाएगी। प्रतुल ने आगे कहा कि भाजपा नई सरकार की कानून सम्मत सभी सकारात्मक पहलों का समर्थन करेगी, लेकिन पहली कैबिनेट बैठक में किसानों के ऋण माफी की घोषणा करने की बात को नई सरकार ने भुला दिया।

वहीं शाहदेव कहा कि हेमंत सोरेन के लिए शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं इसलिए भी आवश्यक हैं क्योंकि उनकी सरकार कांग्रेस के सहयोग पर खड़ी है। देश में ऐसा एक भी उदाहरण नहीं है जब कांग्रेस के सहयोग से चल रही किसी दूसरे दल के मुख्यमंत्री की सरकार को कांग्रेस ने 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने दिया हो। प्रतुल ने कहा की जब सोरेन विपक्ष में थे तो वे सरकार की ‘‘पोस्टर-बैनर संस्कृति'' का विरोध करते थे लेकिन आज पूरे शहर में नई सरकार के गठन के रिकॉर्ड संख्या में सरकारी होर्डिंग लगे हैं। प्रतुल ने कहा कि इसमें कोई नकारात्मक बात नहीं है लेकिन सोरेन ने इस संस्कृति का विरोध किया था इसलिए भाजपा सिर्फ उन्हें उनकी बातें याद दिला रही है।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!