Edited By prachi,Updated: 02 Dec, 2019 12:26 PM
झारखंड की राजधानी रांची में एक सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आठ लोग इस हादसे में बुरी तरह से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसा रांची के ओरमांझी में हुआ। सोमवार को सुबह करीब नौ बजे एक बस और जीप के बीच आमने-सामने की टक्कर हो...
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में एक सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आठ लोग इस हादसे में बुरी तरह से जख्मी हो गए।
जानकारी के अनुसार, हादसा रांची के ओरमांझी में हुआ। सोमवार को सुबह करीब नौ बजे एक बस और जीप के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में जीप पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य चलाया गया।