Edited By Ajay kumar,Updated: 08 Mar, 2020 06:11 PM
झारखंड के लातेहार जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक ही परिवार के 3 सदस्यों की नदी में डूबने से मौत हो गई। इसके बाद पूरे इलाके में मातम पसरा गया है।
लातेहारः झारखंड के लातेहार जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक ही परिवार के 3 सदस्यों की नदी में डूबने से मौत हो गई। इसके बाद पूरे इलाके में मातम पसरा गया है।
जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम की है। नरेशगढ़ गांव के कुड़पानी टोला निवासी दासो परहिया, पत्नी संगीता देवी, और बेटी छलकिता कुमारी बांस काटने पहा़ड़ पर गए थे। बांस काटने के बाद जैसे ही वह घर वापस आने लगे उसी दौरान तेज बारिश शुरु हो गई। इस कारण सभी नदी में गिर गए व तेज पानी के बहाव में आकर बह गए।
बता दें कि अगले दिन काफी खोजबीन के दौरान ग्रामीणों को तीनों के शव नदी के किनारे से बरामद हुए। इसके बाद लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।