Edited By Nitika,Updated: 12 Feb, 2020 06:46 PM
बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव से आज रांची के रिम्स में मुलाकात की। इस दौरान तेजस्वी यादव ने अपने पिता के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
पटना/रांचीः बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव से आज रांची के रिम्स में मुलाकात की। इस दौरान तेजस्वी यादव ने अपने पिता के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
तेजस्वी यादव ने जेल प्रशासन से विशेष अनुमति लेने के बाद रांची के रिम्स में इलाजरत लालू यादव से मुलाकात की। इसके साथ ही बिहार की सियासत पर भी बात की। वहीं इससे पहले भी झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को जेल प्रशासन की अनुमति के बिना लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी। इसके साथ ही 4 फरवरी को तेजप्रताप यादव ने विशेष अनुमति के बाद लालू यादव से मुलाकात की थी।
बता दें कि लालू से हर शनिवार को मुलाकातियों का दिन होता है। अधिकतम 3 व्यक्ति लालू से मुलाकात कर सकते हैं। ऐसे में जेल प्रबंधन की विशेष अनुमति के बाद उनसे उनके परिजन-सगे संबंधी मुलाकात करते हैं।