Edited By prachi,Updated: 12 Dec, 2018 12:47 PM
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणामों को लेकर बिहार की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। एक तरफ चुनाव में मिली जीत से कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा विरोधियों के निशाने पर आ गई है। इसी क्रम में राजद नेता तेजस्वी...
पटनाः पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणामों को लेकर बिहार की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। एक तरफ चुनाव में मिली जीत से कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा विरोधियों के निशाने पर आ गई है। इसी क्रम में राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।
तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटी मारने के तुरंत बाद कहा था, मोदी जी का मुकाबला करने की क्षमता इस देश में किसी में नहीं है। मैं विनम्रता से नीतीश जी से पूछना चाहता हूँ, अब इस बारे में उनका क्या विचार है? अंतरात्मा से बात कर पलटी मारने की सोच रहे है ना चाचा जी?
इससे पहले भी तेजस्वी ने ट्वीट कर कांग्रेस, सभी विजयी साथियों और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई दी थी। साथ ही उन्होंने लिखा कि यह जनता की जनता के सहयोग से जनता के लिए जीत है। देश की भावनाओं को अपने वोट के जरिए सम्मान देने के लिए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान की जनता को हार्दिक बधाई। तानाशाही और जोर-जुल्म के खिलाफ संयुक्त संघर्ष जारी रहेगा।