Edited By Nitika,Updated: 05 Jun, 2020 06:31 PM
अपने अलग अंदाज के चलते चर्चा में बने रहने वाले लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव फिर अपने नए अंदाज में नजर आए हैं। इसी बीच उन्होंने श्रीकृष्ण का अवतार धारण कर लिया है। वहीं तेज प्रताप यादव की श्लोक पढ़ते हुए वीडियो टिक टॉक पर खूब वायरल हो रही...
पटनाः अपने अलग अंदाज के चलते चर्चा में बने रहने वाले लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव फिर अपने नए अंदाज में नजर आए हैं। इसी बीच उन्होंने श्रीकृष्ण का अवतार धारण कर लिया है। वहीं तेज प्रताप यादव की श्लोक पढ़ते हुए वीडियो टिक टॉक पर खूब वायरल हो रही है।
लॉकडाउन के बीच तेजप्रताप यादव सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय दिखाई दिए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह श्रीकृष्ण बने हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण जैसी पोशाक पहनी हुई है। साथ ही उन्होंने सिर पर मोर पंख भी लगाया हुआ है। इतना ही नहीं वह श्लोक पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले कभी वह बांसुरी बजाते तो कभी शिव के अवतार में दिखाई दे चुके हैं। उनके इन नए नए अवतारों को लोग काफी पसंद करते हैं।