भविष्य सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी, जीएम फसलों पर भी लगे रोकः CM नीतीश

Edited By Ramanjot,Updated: 06 Jun, 2020 11:16 AM

statament of cm nitish

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण को जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि जेनेटिकली मोडिफाइड (जीएम) फसलों पर रोक लगनी चाहिए ताकि इससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण को जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि जेनेटिकली मोडिफाइड (जीएम) फसलों पर रोक लगनी चाहिए ताकि इससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

नीतीश ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘कोरोना-मानवता को प्रकृति का संदेश’ विषय पर आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है। भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना जरूरी है। आने वाली पीढ़ियों की रक्षा के लिए सबका बुनियादी दायित्व है कि पर्यावरण की रक्षा की जाए। यदि सब मिलकर चलेंगे तो पर्यावरण संकट को कम किया जा सकेगा। उन्हाेंने कहा कि जीएफ फसलों पर रोक लगाने पर विचार किया जाय। इससे भी पर्यावरण को नुकसान होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के हरित आवरण क्षेत्र को बढ़ाने के लिए वर्ष 2012 में हरियाली मिशन की शुरुआत की गई और 24 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया, जिसमें 22 करोड़ से ज्यादा वृक्षारोपण किया गया। अब राज्य का हरित आवरण 15 प्रतिशत हो गया है और इसे बढ़ाकर 17 प्रतिशत करने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति पर विचार के लिए 13 जुलाई 2019 को सर्वदलीय बैठक में पर्यावरण संरक्षण एवं भू-जल संरक्षण के लिए जल जीवन-हरियाली अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जिसकी प्रशंसा बिल गेट्स ने की थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!