Edited By Nitika,Updated: 26 May, 2020 02:49 PM
लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को अपने राज्य में वापस लौटने के लिए कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद हजारों श्रमिकों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं।
पटनाः लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को अपने राज्य में वापस लौटने के लिए कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद हजारों श्रमिकों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। इसी बीच बिहार में उनकी मूर्ति बनाने पर सोनू सूद ने उन्हें ऐसा जवाब दिया, जिसने सबका दिल जीत लिया।
सोनू सूद की इस सेवा भावना से बिहार के लोग काफी प्रेरित हुए। एक व्यक्ति ने ट्वीट कर बताया कि बिहार में सिवान जिले के लोग उनकी मूर्ति बनवाने की तैयारी कर रहे हैं। सलाम सर बहुत-बहुत प्यार आपको। उस व्यक्ति ने इस ट्वीट को सोनू सूद को भी टैग किया गया। वहीं इस ट्वीट पर अभिनेता ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा कि भाई उस पैसे से किसी गरीब की मदद करना।
बता दें कि अब तक हजारों प्रवासयों को सोनू सूद उनके घर बिहार, यूपी अपने खर्च से बसों के द्वारा भेज चुके हैं। इसके अतिरिक्त ये सिलसिला अभी भी जारी है। वह न केवल श्रमिकों को घर भेजने के लिए बसों का इंतजाम कर रहे हैं बल्कि उनके खाने तक की भी व्यवस्था कर रहे हैं।