Edited By prachi,Updated: 13 Apr, 2019 02:33 PM
कांग्रेस में शामिल होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा शुक्रवार को पहली बार पटना पहुंचे। इसके बाद उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव से मुलाकात की। मुलाकात के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लालू के छोटे...
पटनाः कांग्रेस में शामिल होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा शुक्रवार को पहली बार पटना पहुंचे। इसके बाद उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव से मुलाकात की। मुलाकात के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लालू के छोटे बेटे में बिहार का भविष्य नजर आता है। उन्होंने तेजस्वी यादव को बिहार के भविष्य का उभरता सितारा बताया।
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी इस मुलाकात को एक शिष्टाचार मुलाकात बताई। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ने के फैसले पर लालू प्रसाद की अनुमति और सहमति है। शत्रुघ्न ने कहा कि लालू प्रसाद मेरे लिए परिवार की तरह हैं।
साथ ही लालू परिवार में चल रहे मनमुटाव पर सिन्हा ने कहा कि हर परिवार में मतभेद होते हैं। तेजस्वी और तेजप्रताप बहुत जल्द इस मनमुटाव को दूर कर लेंगे। शुक्रवार को शत्रुघ्न सिन्हा पटना पहुंचे जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पटना पहुंचने के बाद सिन्हा कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।