शरद यादव ने सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च

Edited By Nitika,Updated: 11 Jun, 2018 06:48 PM

sharad yadav march against government anti people policies

लोकतांत्रिक जनता दल (लोजद) के संरक्षक और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव ने कहा कि केन्द्र और बिहार सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण ही महंगाई आसमान छू रही है।

पटनाः लोकतांत्रिक जनता दल (लोजद) के संरक्षक और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव ने कहा कि केन्द्र और बिहार सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण ही महंगाई आसमान छू रही है।

आक्रोशित कार्यकर्त्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प 
शरद यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोजद के कार्यकर्ता पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर कारगिल चौक से साइकिल, घोड़ागाड़ी और बैलगाड़ियों पर सवार होकर आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च के एतिहासिक गांधी मैदान के निकट पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें आगे बढऩे से रोक दिया। मार्च को रोके जाने से आक्रोशित कार्यकर्त्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। 

पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग 
पुलिसकर्मी मार्च को आगे बढऩे से रोक रहे थे लेकिन शरद यादव के साथ ही बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी और प्रदेश महासचिव बिनू यादव समर्थकों के साथ आगे बढने लगे। पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसमें कुछ कार्यकर्त्ता मामूली रूप से घायल हो गए। बता दें कि मार्च को राजभवन तक जाना था लेकिन पुलिस ने आगे बढ़ने नहीं दिया। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!