Edited By prachi,Updated: 22 Mar, 2019 10:41 AM
बिहार के आरा से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र की है। गुरुवार को होली के कारण शहर के पेट्रोल पंप बंद थे। डीजल लेने के...
आराः बिहार के आरा से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र की है। गुरुवार को होली के कारण शहर के पेट्रोल पंप बंद थे। डीजल लेने के लिए ये लोग नेशनल हाईवे के पेट्रोल पंप पर गए थे। वहां से लौटने के दौरान स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे का शिकार हुए लोग आरा सदर थाना क्षेत्र के आनंद नगर के रहने वाले हैं। कोईलवर के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से लोगों को कार से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि मृतकों में राजा कुमार, मिकू, प्रकाश और सोनू कुमार शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।