Edited By prachi,Updated: 27 Jan, 2020 04:45 PM
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ बेटी मीसा भारती भी मौजूद थीं। इस दौरान राबड़ी देवी ने हेमंत सोरेन को बेहतर तरीके से शासन...
रांचीः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी व बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ बेटी मीसा भारती भी मौजूद थीं।
इस दौरान राबड़ी देवी ने हेमंत सोरेन को बेहतर तरीके से शासन चलाने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर चिंता भी व्यक्त की। झारखंड की हेमंत सरकार में लालू प्रसाद की पार्टी राजद और कांग्रेस शामिल है। राजद के एक विधायक सत्यानंद भोक्ता झारखंड सरकार में मंत्री भी बनाए गए हैं।
वहीं मंगलवार को हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहे हैं जिसमें आठ विधायक शपथ लेंगे। बता दें कि राबड़ी देवी और मीसा भारती सोमवार को रांची पहुंचीं। उन्होंने रांची के रिम्स पहुंचकर चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद से मुलाकात की। रिम्स के पेइंग वार्ड के कॉरिडोर में दोनों पति-पत्नी बैठकर काफी देर तक बातें करते नजर आए।