बाहुबली MLA अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें, फरार अपराधी को पनाह देने का केस दर्ज

Edited By prachi,Updated: 18 Aug, 2019 03:22 PM

problems increase of mla anant singh

शनिवार की रात पटना पुलिस बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने उनके सरकारी आवास पहुंची लेकिन वह पहले ही फरार हो चुके थे। पुलिस ने उनके घर से छोटन सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके चलते अनंत सिंह के खिलाफ एक फरार अपराधी को पनाह देने का केस दर्ज किया...

पटना: शनिवार की रात पटना पुलिस बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने उनके सरकारी आवास पहुंची लेकिन वह पहले ही फरार हो चुके थे। पुलिस ने उनके घर से छोटन सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके चलते अनंत सिंह के खिलाफ एक फरार अपराधी को पनाह देने का केस दर्ज किया गया है।

दरअसल आधी रात अनंत सिंह के सरकारी आवास पर पुलिस ने विवेका पहलवान पर गोली चलाने के मामले में फरार वारंटी छोटन सिंह को गिरफ्तार किया है। छोटन सिंह पिछले दो सालों से पटना में सरकारी आवास में रह रहा था। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मुख्यालय ने भी सख्त निर्देश दिए थे।

गौरतलब है कि अंनत सिंह के पैतृक गांव के घर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे। इसके चलते अनंत सिंह के खिलाफ पटना जिले के बाढ़ थाना में आर्म्स एक्ट, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस अनंत सिंह की तलाश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!