बिहार विधानसभा में बोले CM नीतीश- बाढ़ में मदद के लिए केंद्र को जल्द भेजा जाएगा ज्ञापन

Edited By prachi,Updated: 26 Jul, 2019 04:23 PM

nitish kumar speaks in bihar assembly

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन कहा कि राज्य सरकार अपने स्तर से बाढ़ पीडितों की हरसंभव मदद कर रही है और जल्द ही केंद्र सरकार को भी मदद के लिए ज्ञापन भेजा जाएगा। सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गंभीर...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन कहा कि राज्य सरकार अपने स्तर से बाढ़ पीडितों की हरसंभव मदद कर रही है और जल्द ही केंद्र सरकार को भी मदद के लिए ज्ञापन भेजा जाएगा। सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गंभीर है।

बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल के बाद बाढ़ पीड़ितों की मदद के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्यों के हंगामा करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित कोई भी क्षेत्र उपेक्षित ना रहे इसके लिए उन्होंने खुद और अधिकारियों ने भी हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अभी बाढ़ पीड़ितों को अपने स्तर से हर संभव मदद दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मदद के संबंध में नियम बने हुए हैं। राज्य सरकार की ओर से बाढ़ में हुई क्षति के संबंध में एक ज्ञापन केंद्र सरकार को भेजा जाता है जिसकी तैयारी अभी चल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से ज्ञापन भेजे जाने के बाद केंद्र की टीम क्षति का आकलन करने के लिए आती है। उस टीम की रिपोर्ट के आधार पर केंद्र को जो उचित लगेगा वह मदद बिहार को दी जाएगी।

बता दें कि बिहार में बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 80 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ और सुखाड़ की समीक्षा करेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!