उग्रवादियों ने पुल निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर बोला धावा, कर्मचारियों की पिटाई कर की आगजनी

Edited By prachi,Updated: 06 Jan, 2020 12:23 PM

militants attacked base camp of bridge construction company

बिहार में उग्रवाद प्रभावित नवादा जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने पुल निर्माण में लगे कर्मचारियों पर हमला किया। इस दौरान उग्रवादियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इतना ही...

नवादाः बिहार में उग्रवाद प्रभावित नवादा जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने पुल निर्माण में लगे कर्मचारियों पर हमला किया। इस दौरान उग्रवादियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इतना ही नहीं मारपीट करने के बाद उन्होंने दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बकसौती गांव के पास की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बकसौती गांव के निकट सकरी नदी पर पुल निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार देर रात उक्त प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादियों ने पुल निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर धावा बोला। इसके बाद माओवादियों ने निर्माण कार्य में लगे 12 कर्मचारियों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। साथ ही एक पोकलेन मशीन एवं एक बोलेरो में आग लगा दी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। घटना का कारण माओवादियों को लेवी नहीं दिया जाना बताया जा रहा है। वहीं घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस माओवाादियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!