गुजरात रेप कांडः मुख्य आरोपी बिहार के बक्सर से गिरफ्तार

Edited By prachi,Updated: 20 Oct, 2018 12:13 PM

गुजरात में एक मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के मामले में आरोपित को बिहार के बक्सर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गुजरात पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहायता से युवक को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, पकड़े गए युवक का नाम अनिल यादव है। पुलिस ने...

बक्‍सरः गुजरात में एक मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के मामले में आरोपित को बिहार के बक्सर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गुजरात पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहायता से युवक को पकड़ लिया। 

जानकारी के अनुसार, पकड़े गए युवक का नाम अनिल यादव है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी धनसोई थाना क्षेत्र से की है। फिलहाल आरोपी को मॉडल थाने में रखा है जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बक्सर डीएसपी सतीश कुमार ने युवक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 

गौरतलब है कि यह घटना बीते 13 अक्टूबर की है। इस घटना के बाद से बिहारियों पर गुजरात में हमले होने लगे। भारी संख्या में बिहार के लोगों को गुजरात से पलायन करने को मजबूर भी किया गया। गुजरात में बिहारियों पर हो रहे हमले के मुद्दे पर राजनीति भी चरम पर पहुंच चुकी है। विपक्ष-सत्तापक्ष द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला भी जारी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!