लालू ने ट्वीट कर लोगों को दीं छठ की शुभकामनाएं, कहा- अपने आप में विशिष्ट है यह पर्व

Edited By prachi,Updated: 13 Nov, 2018 02:31 PM

lalu give the best wishes to people on chhath

लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे बिहार में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस बीच राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर लोगों को छठ की शुभकामनाएं दीं। लालू ने ट्वीट कर लिखा कि विश्व के सबसे बड़े पूर्ण रूप से इको-फ्रेंडली, समतावादी एवं समाजवादी...

पटनाः लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे बिहार में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस बीच राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर लोगों को छठ की शुभकामनाएं दीं। लालू ने ट्वीट कर लिखा कि विश्व के सबसे बड़े पूर्ण रूप से इको-फ्रेंडली, समतावादी एवं समाजवादी सोच के प्रतीक लोक आस्था के महापर्व छठपूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। अपने आप में यह पर्व विशिष्ट है। इसमें किसी पंडित या पुरोहित की आवश्यकता नहीं होती। छठ मे इस्तेमाल होने वाली सभी वस्तुएं और सामग्री नेचुरल होती है।

लालू प्रसाद यादव ने लिखा कि छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री हर आय वर्ग के अप्रोच में होती है और यही इसकी विशेषता है। इसमें किसी प्रकार की आधुनिकता का भौंडा प्रदर्शन नहीं होता। नदियों और तालाबों में अर्घ्य के बाद जो भी चीजें डाली जाती हैं, वह धीरे-धीरे पानी में गल जाती हैं और इससे कोई नुकसान नहीं होता।

राजद अध्यक्ष ने लिखा कि छठ पूजा पर गाए जाने वाले लोकगीतों में स्त्री व्यक्तित्व की प्रधानता, समानता, सामाजिक समरसता, प्रकृति संरक्षण और जैव विविधता के कई संदेश हैं। मुझे लोक गीतों का सुनना अच्छा लगता है और इनका अपना विशिष्ट स्थान है। छठ की परंपरा और उसके महत्व को बताने वाली अनेक लोक कथाएं प्रचलित है।

एक अन्य ट्वीट में लालू ने लिखा कि असंख्यक लोगों ने बधाई देते हुए कई बार कहा कि हमारी वजह से इस पर्व को राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। ऐसे शुभचिंतकों को मैं इतना कहना चाहता हूँ कि जो कुछ है वो सब आपकी बदौलत है। छठ मैया आपकी मनोकामना पूर्ण कर आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, प्रेम और बरकत दें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!