बारातियों को शराब पीने से मना करना वधू पक्ष को पड़ा भारी, दुल्हन छोड़कर भागा दूल्हा

Edited By prachi,Updated: 05 Jun, 2019 04:07 PM

groom left his bride

बिहार के छपरा जिले में दूल्हे और बारातियों को शराब पीने से मना करना दुल्हन पक्ष को भारी पड़ गया। शराब पीने से मना करने पर दूल्हा और सारे बाराती दुल्हन को छोड़कर भाग गए। इस घटना के बाद से दुल्हन के घर वाले काफी परेशान हैं। जानकारी के अनुसार, मामला...

छपराः बिहार के छपरा जिले में दूल्हे और बारातियों को शराब पीने से मना करना दुल्हन पक्ष को भारी पड़ गया। शराब पीने से मना करने पर दूल्हा और सारे बाराती दुल्हन को छोड़कर भाग गए। इस घटना के बाद से दुल्हन के घर वाले काफी परेशान हैं।

जानकारी के अनुसार, मामला सारण के रिवीलगंज थाना के खुर्द बंगरा गांव का है। बारात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गोपालनगर से आई थी। देव कुमार और सरस्वती की शादी होने के बाद बारातियों ने शराब पीनी शुरू कर दी जिसका दुल्हन पक्ष ने विरोध किया। इस पर वर पक्ष भड़क गया और बिना दुल्हन को लिए वहां से चले गए।

इस घटना के दो दिन बाद भी दूल्हा दुल्हन को विदा करने नहीं पहुंचा। सामाजिक स्तर पर मामले को सुलझाने की कोशिशें की जा रही है लेकिन बाराती और दूल्हा मानने को तैयार नहीं है। वहीं इस अनोखे मामले की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!