Edited By prachi,Updated: 07 Sep, 2018 11:51 AM
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान उनकी पहली तस्वीर सामने आई है। इस पर केंद्रीय मंत्री व बिहार के नवादा से सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर करारा तंज कसा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि यह तो...
पटनाः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान उनकी पहली तस्वीर सामने आई है। इस पर केंद्रीय मंत्री व बिहार के नवादा से सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर करारा तंज कसा है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि यह तो फोटोशॉप है...छड़ी की परछाई गायब है। इससे पहले यात्रा के दौरान राहुल के नॉन वेज खाने की खबर पर भी विवाद खड़ा हो गया था। यात्रा के दौरान सामने आई राहुल की पहली तस्वीर में वह टोपी, जींस, जैकेट, चश्मा पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।
इससे पहले राहुल ने ट्वीट कर कहा था कि एक आदमी कैलाश तभी जाता है, जब वहां से उसके लिए बुलावा आता है। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष 31 अगस्त को कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर रवाना हुए थे।