Edited By Nitika,Updated: 03 Jun, 2020 01:54 PM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक-1 में कई रियायतें दी है। इसके कारण लोगों की गतिविधियों बढ़ने लगी हैं। वहीं सीएम ने कोरोना संक्रमण के प्रसार रोकने के लिए राज्य में व्यापक पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक-1 में कई रियायतें दी है। इसके कारण लोगों की गतिविधियों बढ़ने लगी हैं। वहीं सीएम ने कोरोना संक्रमण के प्रसार रोकने के लिए राज्य में व्यापक पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ कोविड-19 से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यो की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जनहित में बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया जाए।
वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि सभी लोग मास्क के प्रयोग के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग और सरकार के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। इसके अतिरिक्त पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों के प्रतिनिधियों के सहयोग से जन-जन तक जागरूकता अभियान चलाया जाए।