Edited By prachi,Updated: 19 May, 2019 07:47 AM
लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण में बिहार की 8 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान शुरू होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बेटे के साथ राजभवन में बूथ संख्या- 326 से मतदान किया।
पटनाः लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण में बिहार की 8 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान शुरू होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बेटे के साथ राजभवन में बूथ संख्या- 326 से मतदान किया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में वोटिंग करने के बाद कहा कि वोटिंग 2 से 3 चरणों में कराई जानी चाहिए। गर्मी में कई चरणों का मतदान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस पर सर्वसम्मति बनाने के लिए सभी दलों के नेताओं को लिखेंगे।
बता दें कि आखिरी चरण में राज्य की पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, आरा, बक्सर, काराकाट, जहानाबाद, सासाराम लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान करवाए जा रहे हैं।