‘महाशिवरात्रि' के पावन पर्व पर CM नीतीश और राज्यपाल ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Edited By Nitika,Updated: 21 Feb, 2020 10:56 AM

cm nitish and governor congratulated the countrymen on mahashivratri

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘महाशिवरात्रि'' पर्व के सुअवसर पर बिहारवासियों एवं देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

पटनाः बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘महाशिवरात्रि' पर्व के सुअवसर पर बिहारवासियों एवं देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व में लोग पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान शिव की उपासना करते हैं। इस पर्व की अपनी अलग महत्ता एवं विशेषता है। यह पर्व हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से आपसी प्रेम, पारस्परिक सौहार्द्र एवं सामाजिक सछ्वाव के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाने का आह्वान किया। उन्होंने आशा जताई कि यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शान्ति, समृद्धि लेकर आएगा।

वहीं राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ी कथाओं से हमें अपने जीवन में प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद निरंतर सृजनात्मक सोच और प्रयास बनाए रखने और सामाजिक समरसता के लिए सदैव सजग रहने की सत्प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि ‘महाशिवरात्रि' पर्व भक्ति, साधना, प्रेम, समता और सौहार्द का संदेश देता है। राज्यपाल ने लोगों से ‘महाशिवरात्रि' पर्व को सछ्वावना, भक्ति, कल्याण-कामना और उत्साह पूर्वक आयोजित करने का अनुरोध किया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!