3 बार कोशिश करने के बाद भी सौ-सौ के 10 नोट नहीं गिन पाया दूल्हा, दुल्हन ने कहा- चल भाग

Edited By prachi,Updated: 19 Mar, 2019 05:30 PM

bride refused marriage

बिहार के मधुबनी जिले में एक दुल्हन ने दूल्हे के अशिक्षित होने के कारण मंडप पर ही शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन की इस हिम्मत को देखकर बारात में मौजूद एक युवक ने दुल्हन से शादी करने की इच्छा जताई तो घरवालों की सहमति पर दोनों की शादी करवा दी गई।...

पटनाः बिहार के मधुबनी जिले में एक दुल्हन ने दूल्हे के अशिक्षित होने के कारण मंडप पर ही शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन की इस हिम्मत को देखकर बारात में मौजूद एक युवक ने दुल्हन से शादी करने की इच्छा जताई तो घरवालों की सहमति पर दोनों की शादी करवा दी गई।

जानकारी के अनुसार, मामला जिले के पंडौल थानाक्षेत्र का है जहां एक दूल्हा शादी करने के लिए बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। शादी की रस्मों के बीच दुल्हन की सहेलियां को दूल्हे के अनपढ़ होने का संकेत मिला। इस पर दुल्हन ने दूल्हे को 100-100 के 10 नोट दिए और गिनने के लिए कहा। दूल्हा तीन कोशिशों के बाद भी नोटों को नहीं गिन पाया। इसके बाद दुल्हन और उसकी सहेलियों ने दूल्हे से कुुछ सवाल किए। किसी भी सवाल का सही जवाब दूल्हा नहीं दे पाया।

इस पर दुल्हन और उसकी सहेलियों का शक यकीन में तबदील हो गया। दुल्हन ने मंडप पर हिम्मत दिखाते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर बारात में मौजूद एक युवक ने दुल्हन से शादी करने की इच्छा जताई। उस युवक के पिता ने दुल्हन के परिवार वालों से बात की और उसी मंडप पर दोनों की शादी करवा दी गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!